Showing posts with label 'जीवन शैली'. Show all posts
Showing posts with label 'जीवन शैली'. Show all posts

Wednesday, June 15, 2011

निगमानंद का ख़ून मौजूद है ब्लॉग महोत्सव में मिलने वाले मोमेंटो पर, निशंक जी के कारण



‘निगमानंद के निधन के लिए निशंक सरकार दोषी’
नई दिल्ली ! गंगा में अवैध खनन के विरोध में अनशन की भेंट चढ़े हरिद्वार के स्वामी निगमानंद की मौत का मामला राजनीतिक तूल पकड़ता जा रहा है। केंद्रीय पर्यावरण व वन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जयराम रमेश ने स्वामी के दुखद निधन के लिए उत्तराखंड की भाजपा सरकार को दोषी ठहराया है। जयराम ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक को डेढ़ साल पहले इस मसले पर पत्र लिखा था लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गई।

आज समाचार पत्रों में यह चर्चा आम है। राजनेता तो राजनीति करेंगे ही। गाय मरे या सन्यासी ये लोग अपनी राजनीति का मौक़ा ढूंढते हैं। ठीक वैसे ही जैसे कि एक ब्लॉगर हर जगह अपने ब्लॉग के लिए एक पोस्ट ढूंढ लेता है। न तो राजनीति गंदी है और न ही ब्लॉगिंग कोई बुरी बात है। बुरी बात यह है कि ब्लॉगर्स का मक़सद सच को सामने लाने के बजाय महज़ ईनाम बांटना और बटोरना ही रह जाए बिल्कुल उधार की चीनी की तरह।
दिल्ली में जिस समय उत्तराखंड के मुख्यमंत्री दिल्ली के ब्लॉगोत्सव 2010 के समारोह में हिंदी ब्लॉगर्स को ईनाम का लॉलीपॉप बांट रहे थे। उस समय स्वामी निगमानंद जी अनशन पर थे। मुख्यमंत्री को उस समय होना चाहिए था स्वामी जी के पास और वह हॉल में बैठे ‘कलाकारों का नाटक‘ देख रहे थे। 
मुख्यमंत्री की लापरवाही निगमानंद जी के प्राण जाने का कारण बनी। निगमानंद का ख़ून निशंक जी के हाथों पर है, इसमें किसी को कोई भी शंका नहीं है। 
ब्लॉगर्स को इन्हीं के ‘हाथों‘ ईनाम मिले हैं। सो अगर आप ग़ौर से देखेंगे तो हरेक मोमेंटो पर निगमानंद के ख़ून के धब्बे आपको ज़रूर मिलेंगे।
अब यही हिंदी ब्लॉगर हरेक जगह अफ़सोस जता रहे हैं और एक बूढ़े जनवादी महोदय उन्हें ‘शहीद‘ क़रार दे रहे हैं और यह स्वीकारते ही नहीं हैं कि उनके मर्डर में एक हिस्सा हम ईनामख़ोर ब्लॉगर्स का भी है।
अब जब भी आपकी नज़र दिल्ली में मिले उस मोमेंटो और मुख्यमंत्री निशंक पर जाएगी तो आपको निगमानंद का ख़ून हमेशा वहां नज़र आएगा। अब यह मोमेंटो किसी ब्लॉगर की उपलब्धि की याद के साथ साथ निगमानंद के ख़ून की याद भी सदा दिलाता रहेगा। इस मोमेंटो को कूड़े के ढेर पर फेंक दे, ऐसा कोई ब्लॉगर इन ईनाम के लालचियों में है नहीं।
यही है हिंदी ब्लॉगर्स का भ्रष्टाचार। ख़ुद भ्रष्ट हैं और दूसरों को नियम-क़ानून बता रहे हैं।
आदमी ज़मीर बेच डाले तो फिर कुछ ही करता फिरे।
सुना है कि ऐसा ही ब्लॉगोत्सव दोबारा फिर होने वाला है।
ख़ुदा ख़ैर करे, देखिए इस बार ‘हाथ किसके और कैसे होंगे ?‘

Wednesday, April 27, 2011

अपनी बात रखने का एक तरीका यह भी है Usefull Knowledge

आज हमें एक कमेन्ट मिला 'अंत में भला किन लोगों का होता है ?'
 पर . इसमें काफी मालूमात भरी हैं . आप इसे देखिये . मैं इसे रिकॉर्ड के लिए यहाँ महफूज़ कर रहा हूँ .

अपनी बात रखने का एक तरीका यह भी तो है आप अपनी अच्‍छी बातें हमें पढवाओ, ऐसे


कुछ अकली तर्क- मुहम्‍मद सल्‍ल. के ईशदूत और संदेशवाहक होने की सत्यता पर 


पैगंबर की गैरमुस्लिमों पर दयालुता के कुछ उदाहरण 


हज़रत मुहम्मदके विषय में संक्षिप्त वर्णन Yusuf Estes


मुहम्मद सल्लल्लाहुअलैहि व सल्लम :जन्म और पालन-पोषण 


मुहम्मद-उन पर शांति एवं आशीर्वाद हो-की कुछ शिक्षाएं 


मुहम्मद-शांति हो उन के व्यवहार के विषय में कुछ शब्द: 


पैगंबर मुहम्मद ने क्या आदेश दिया ? Yusuf Estes


सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के बारे में गवाहियाँ comments


अल्‍लाह के पैग़म्बर के कुछ शिष्टाचार (आदाबे जि़न्‍दगी) 


मुहम्मद सल्ल. की -ईश्दूतत्व की पुष्टि करने वाले मूलग्रंथों से कुछ प्रमाण 


हज़रत पैग़म्बर सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम की बीवियाँ 


मुहम्‍मद सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम की जीवन के परिणाम
 

Monday, April 11, 2011

जुल्म और लालच Save Yourself

अल्लाह के रसूल (स.) ने फ़रमाया-
‘ज़ुल्म से बचते रहो, क्योंकि ज़ुल्म क़ियामत के दिन अंधेरे के रूप में ज़ाहिर होगा और लालच से भी बचते रहो, क्योंकि तुम से पहले के लोगों की बर्बादी लालच से हुई है। लालच की वजह ही से उन्होंने इन्सानों का खून बहाया और उनकी जिन चीज़ों को अल्लाह ने हराम किया था, उन्हें हलाल कर लिया।‘  -मुस्लिम

इस हदीस में पहले ज़ुल्म से बचने को कहा गया है और बताया गया है कि ज़ुल्म आखि़रत में बहुत से अंधेरों का रूप इख्तियार करेगा और ज़ालिम इंसान अंधेरों में भटकता हुआ जहन्नम में जा गिरेगा। इसके बाद लालच से बचने की ताकीद की गई है। क्योंकि दुनिया और मालो जायदाद का लालच ही बेशुमार गुनाहों की जड़ है। इसी से इंसान आखि़रत को भूल जाता है और दीन के रास्ते में कुरबानी देने से कतराता है। लोगों के हक़ मारता है और इंसानों पर ज़ुल्म करता है। इतना ही नहीं, वह उनके माल और इज़्ज़त पर भी हाथ डालता है और वह खून-ख़राबा भी करने लगता है। एक दूसरी हदीस में है-

‘जिस किसी ने अपने भाई पर कोई ज़ुल्म किया हो, उसे चाहिए कि आज ही अपने लिए राह निकाल ले यानि हक़ अदा कर दे या माफ़ करा ले। इससे पहले-पहले कि वह दिन आए जब कि न दीनार होगा और न दिरहम। अगर नेकियां होंगी तो उसके किए हुए जुल्मों के मुताबिक़ उस से ले ली जाएंगी और अगर नेकियां न होंगी तो जिन पर ज़ुल्म हुआ है, उनके गुनाह उस पर डाल दिए जाएंगे। जिसका नतीजा यह होगा कि वह जहन्नम में जा पड़ेगा।‘ -बुख़ारी


Tuesday, April 5, 2011

नर्मी Softness

अल्लाह के रसूल (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) ने फ़रमाया-
‘जिसे नर्मी न मिली उसे भलाई न मिली।‘ -बुख़ारी
एक दूसरी हदीस में है कि अल्लाह के रसूल (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) ने फ़रमाया-‘अल्लाह नर्म आदत का है, वह नर्मी को पसंद करता है और नर्मी पर वह कुछ देता है जो सख्ती पर या किसी और चीज़ पर नहीं देता।‘
मालूम हुआ कि जहां तक हो सके, सुलूक नर्मी का होना चाहिए। यह और बात है कि कभी सख्ती करना पड़ जाए।

किताब-चालीस हदीस, लेखक-सय्यद हामिद अली 

Sunday, April 3, 2011

गुस्सा Anger


अल्लाह के रसूल (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) ने फ़रमाया- ‘दूसरों को पछाड़ने वाला ताक़तवर नहीं है। ताक़तवर तो वह है जो गुस्सा आने पर अपने को क़ाबू में रखे।‘
                                 -बुख़ारी, मुस्लिम
गुस्सा अनेक बुराईयों की जड़ है। गुस्से की हालत में इन्सान अपने होश और हवास खो बैठता है। उसे यह पता ही नहीं चलता कि उस के मुंह से क्या निकल रहा है और जो कुछ वह कर रहा है उसका नतीजा क्या होगा ?
तलाक़, क़त्ल, और ख़ानदानों और बस्तियों की बर्बादी आमतौर से गुस्से ही की हालत में होती है। कभी-कभी गुस्से में इंसान अपनी दुनिया और आखि़रत दोनों तबाह कर लेता है।

‘एक आदमी ने अल्लाह के रसूल (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) से अर्ज़ किया कि ‘मुझे नसीहत कीजिए।‘ तो आप (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) ने कहा, ‘गुस्सा न करो।‘ उस आदमी ने कई बार नसीहत के लिए कहा और अल्लाह के रसूल (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) ने हर बार जवाब में यही कहा, ‘गुस्सा न करो।‘

हदीस में गुस्सा दूर करने के बहुत से तरीक़े बताए गए हैं। जैसे-
‘गुस्सा शैतान की वजह से आता है। शैतान आग से पैदा हुआ है और आग पानी से बुझती है। तो जब किसी को गुस्सा आए तो वह वुजू कर ले (मुंह हाथ वग़ैरह धो ले)।‘ -अबू दाऊद

एक और हदीस में है कि प्यारे नबी (सल्ल.) ने फ़रमाया-
‘जब किसी को गुस्सा आए और वह खड़ा हो तो वह बैठ जाए, अगर गुस्सा जाता रहे तो ठीक है, वरना लेट जाए।‘
           -तिर्मिज़ी, अहमद
एक हदीस में गुस्सा पीने की तारीफ़ इन लफ़्ज़ों में की गई है-
‘अल्लाह के नज़्दीक सबसे अच्छा घूंट वह गुस्सा है, जिसे कोई बंदा अल्लाह की खुशी के लिए पी जाए।‘ -अहमद
लेखक - सय्यद हामिद अली, किताब - चालीस हदीसें 

Saturday, April 2, 2011

नाते रिश्ते का ख़याल Healty Relationship लेखक-सय्यद हामिद अली

अल्लाह के रसूल (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) ने फ़रमाया-
‘(नाते-रिश्ते को) काटने वाला जन्नत में नहीं जाएगा।‘
                  -बुख़ारी, मुस्लिम
कुरआन पाक में अल्लाह की बंदगी पर ज़ोर देने के फ़ौरन बाद आमतौर से बंदों के हक़ अदा करने पर ज़ोर दिया गया है और उसकी शुरूआत माँ-बाप और नातेदारों के हक़ से की गई है। जैसे कि फ़रमाया-
‘और अल्लाह की बन्दगी करो, उसके साथ किसी को साझी न बनाओ और माँ-बाप के साथ अच्छा सुलूक करो और रिश्तेदारों के साथ, यतीमों के साथ, ग़रीबों के साथ, नातेदार पड़ोसी के साथ, अजनबी पड़ोसी के साथ, मुसाफ़िर के साथ और अपने गुलामों के साथ अच्छा सुलूक करो।‘
हदीस में नातेदारों के हक़ और अधिकारों को बहुत अहमियत दी गई है और बताया गया है कि जो आदमी नातेदारों से नाता तोड़ लेता है और उनके हक़ अदा नहीं करता, वह जन्नत में न जा सकेगा। रिश्तेदारों के हक़ पर ज़ोर देते हुए और उसे स्पष्ट करते हुए अल्लाह के रसूल (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) ने फ़रमाया-
‘रिश्तों-नातों को जोड़ने वाला वह नहीं है जो बदले में रिश्ते जोड़ता है, बल्कि वह है कि जब उसके नातेदार उससे नाता तोड़ लें और उसके हक़ अदा न करें तो वह उन से ताल्लुक़ जोड़े और उनके हक़ अदा करे।‘
किताब-चालीस हदीसें, लेखक-सय्यद हामिद अली